अनूपगढ़: रामसिंहपुर पुलिस ने गोमावाली तिराहे पर एक व्यक्ति को हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार
रामसिंहपुर पुलिस ने गश्त के दौरान नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गाँव गोमावाली तिराहे पर एक व्यक्ति को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। एसएचओ सुभाष चंद्र ने आज सोमवार शाम 5 बजे बताया कि पुलिस ने आरोपी बबलू पुत्र पीर शाह को 4 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार कर मौके से बाइक जब्त की है।पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया है।