अनूपगढ़: अनूपगढ़ के उपखण्ड कार्यालय में आयोजित बैठक में एसडीएम ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
अनूपगढ़ उपखंड कार्यालय में आज सोमवार शाम 4 बजे ब्लॉक स्तर की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में एसडीएम सुरेश राव ने विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि सभी अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देश दिए गए की पोर्टल और जनसुनवाई के दौरान मिली सभी शिकायतों का निस्तारण तुरंत प्रभाव से किया जाए ताकि आमजन को राहत मिले।