शाहपुरा: कोर्ट से निकला आरोपी का काफिला, पेशी के बाद प्राइवेट कार से जेल ले जाया गया, वीडियो वायरल
जबलपुर कोर्ट से वाहनों का काफिला बढ़ा और सीधे जेल में पहुंचा। देखने वाले उस वक्त अचरज में पड़ गए जब पता चला कि आगे चल रही कार में कोई अफसर नहीं बल्कि आरोपी है। बकायदा पुलिस वाले उसे जेल लेकर पहुंचे। आरोपी के रौब के चलते उसे इस तरह की सुविधा देने का वीडियो सोशल मीडिया पर आज सोमवार को 11 बजे से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने पर जवानों से जवाब मांगा गया है।