मथुरा: बच्चों के मामूली झगड़े में दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर अधमरा किया, सुनवाई न होने पर पहुंचे एसएसपी के द्वार
घटना 12 अप्रैल की है, जब नगला चूरा में बच्चों के बीच एक मामूली विवाद हुआ आरोप है कि गांव के ही एक दर्जन से अधिक नामजद दबंगों ने एक राय होकर करन सिंह के बेटे को घेरा और लाठी-डंडों से तब तक प्रहार किया, जब तक कि वह मरणासन्न नहीं हो गया।