सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दुर्ग के तिलक कन्या शाला में छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली में कैबिनेट मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने विकसित भारत की कल्पना और छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा की सुंदर झलक देखी।
इस अवसर पर श्री गजेंद्र यादव ने छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य के सपनों के बारे में जाना। छात्राओं ने अपने सपनों को लेकर जिस उत्साह और आत्मविश्वास के साथ विचार साझा किए, वह सभी के लिए प्रेरणादायी रहा।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan