रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के खरहट पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 11 में सोलर लाइट को गलत स्थान पर लगाए जाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग एक वर्ष पूर्व पंचायत स्तर पर एक सूची तैयार की गई थी, जिसमें सोलर लाइट लगाने के स्थानों का चयन किया गया था।