बिशुनपुरा: विशुनपुरा में एनजीटी के नियमों की धज्जियां, बांकी नदी से अवैध बालू खनन जारी
विशुनपुरा प्रखंड के महुली, कोचेया और पिपरीकला में एनजीटी के नियमों को ठेंगा दिखाकर बांकी नदी से अवैध बालू खनन का खेल जारी है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि दिन में मजदूर नदी से बालू छानकर ढेर लगाते हैं और शाम ढलते ही दर्जनों ट्रैक्टरों से बालू की तस्करी शुरू हो जाती है। बाजार में एक ट्रैक्टर बालू तीन से चार हजार रुपये में बेची जा रही है, जिससे सरकार