दुमका: दुमका जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस भवन से निकल गया मसाल जुलूस, वीर कुंवर सिंह चौक पर सभा का आयोजन
Dumka, Dumka | Apr 1, 2024 आज सोमवार को दुमका के कांग्रेस भवन से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश राम चंद्रवंशी की अध्यक्षता में मसाल जुलूस निकाला गया। शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए मसाल जुलूस वीर कुंवर सिंह चौक पर सभा में तब्दील हो गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।