हंसडीहा के पेट्रोल पंप के समीप टोटो से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे सदर अस्पताल लाया गया जहां पर जांच के उपरांत बौंसी थाना क्षेत्र के गंगटी गांव निवासी मनोरमा देवी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जिसके बाद सोमवार दोपहर 2:30 बजे पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया ।