मौदहा: पाटनपुर गांव में जंगली सुअर के हमले से वृद्ध की हालत गंभीर
बिवांर थाना क्षेत्र के गांव पाटनपुर में खेतों में भैंस चराने गए बुजुर्ग पर जंगली सुअर ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गांव पाटनपुर निवासी जयबीर ने बताया कि उसके पिता रामनरायन 65 वर्ष गांव के बाहर खेतों में भैंस चराने गए थे। तभी अचानक जंगली सुअर ने हमला कर घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद राम मनोहर ने किसी तरह सुअर से बचाया है।