टिकारी: टिकारी प्रखंड सभागार में SDM ने लू को लेकर विभिन्न विभाग के अधिकारियों व पंचायत प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
Tikari, Gaya | Apr 28, 2026 टिकारी प्रखंड सभागार में मंगलवार दोपहर SDM प्रवीन कुंदन ने बैठक का आयोजन किया। बैठक में PHED, विद्युत विभाग व शिक्षा विभाग के अधिकारी सहित पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी को भीषण गर्मी से उत्पन्न लू जैसी आपदा से निबटने की तैयारी का जायजा लिया। नलजल से पेयजल आपूर्ति दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। विद्युत विभाग को भी आपूर्ति सुचारु रखने हेतु कहा गया।