कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पति-पत्नी के मध्य वाद- विवाद से सम्बन्धित प्रसारित खबर के सम्बन्ध में अवगत कराना है कि दिनांक 13.07.2026 को महिला थाना प्रभारी हरदोई द्वारा प्राप्त आनलाइन शिकायत के चलते पति-पत्नी को थाने पर बुलाया गया था, महिला थाना प्रभारी द्वारा दोनों पक्षों की काउंसिंग की गई। दोनों पक्ष एक दूसरे की बातों से सहमत नहीं हुए थे । दोनों पक्षों के मध्य वैचारिक मतभेद के कारण महिला थाना प्रभारी द्वारा दोनों पक्षों को मा0 न्यायालय से प्रकरण के निस्तारण हेतु बताया गया । तत्पश्चात महिला थाना गेट के पास मोटरसाइकिल को लेकर पति-पत्नी के मध्य वाद-विवाद हो गया । पुलिस द्वारा मौके पर पंहुचकर दोनों पक्षों को थाना को0 शहर लाया गया, तत्पश्चात मोटरसाइकिल विवाद के सम्बन्ध में दोनों पक्षों द्वारा आपसी सहमती से सुलह-समझौता कर लिया गया है। अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है । उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री अजीत चौहान की बाइट
@hardoipolice @adgzonelucknow @Igrangelucknow @Uppolice
3 views | Hardoi, Uttar Pradesh | Jul 14, 2026