मुज़फ्फरनगर: मुज़फ़्फ़रनगर में दलित परिवार पर हमला, दबंगों की मारपीट में घायल एथलीट रेलवे ट्रायल छूटा, एक महीने बाद भी कार्रवाई नहीं
मुज़फ़्फ़रनगर में दलित परिवार पर हुए हमले में एथलीट सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गया। दबंगों की मारपीट में उसके पैर में ऐसी चोट आई कि रॉड डालनी पड़ी। इस कारण वह रेलवे का अहम फिजिकल ट्रायल नहीं दे सका। घटना को एक महीना बीतने के बाद भी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित परिवार ने एसएसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।