हसनपुरा: हसनपुरा में मेहंदी व रंगोली का आयोजन कर मतदाताओं को किया जागरूक
हसनपुरा में लोकसभा आम निर्वाचन सफल संचालन के लिए निर्वाचन कार्य की महत्ता को ले स्वीप कोषांग द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जहां सोमवार को कोषांग के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के संबंधित आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान सेविकाओं ने रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया।