बिसवां: रेउसा क्षेत्र के भट्ठा मैदान में पांच दिवसीय रेउसा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन किया गया
Biswan, Sitapur | Mar 28, 2026 रेउसा क्षेत्र के भट्ठा मैदान में पांच दिवसीय रेउसा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने आयोजन को खास बना दिया। मुख्य अतिथियों में पत्रकार अखिलेश बाजपेई, डॉक्टर संदीप बाजपेई, रामेंद्र शुक्ला, अध्यापक एवं कवि संदीप मिश्रा तथा व्यापार मंडल से दीपू बाजपेई शामिल रहे।