पटना ग्रामीण: देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 141वीं जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 141वीं जयंती के अवसर पर बुधवार की सुबह करीब 11 बजे राजधानी पटना स्थित राजेन्द्र चौक पर स्थापित प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। माल्यार्पण के बाद दोनों गणमान्य अतिथियों ने स्वदेशी कंबल आश्रम