पाटी: आदिवासियों के त्योहार शुरू,होली तक चलेंगे,ग्राम बमनाली,लिम्बी में बोवनी के बाद मनाया गया पारंपरिक दित्वारिया त्यौहार
Pati, Barwani | Jul 12, 2026 आदिवासी किसान खेतों में फसलों की बोवनी के बाद पारंपरिक दित्वारिया त्योहार मनाते हैं। मुख्य रूप से आदिवासी समाज में त्योहार की शुरुआत दित्वारिया से होकर होली तक चलती है। दित्वारिया त्योहार परंपरा अनुसार रविवार को ही मनाया जाता है। ग्राम बमनाली,लिम्बी समेत आसपास के गांवों में दित्वारिया का त्यौहार मनाया गया, यहां पर घर के बाहर भोजन बनाकर दित्वारिया मनाया गया