गरौठा: गुरसरांय में सट्टे का बड़ा खुलासा, पुलिस ने दो सटोरियों को दबोचा, नकदी और पर्चियां बरामद
गुरसरांय पुलिस ने सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो सटोरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से 10,100 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और 28 सट्टा पर्चियां बरामद की हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।