पूरनपुर: गांव ढका में देर रात गश्त कर रहे पुलिसकर्मी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव ढका में बताया जा रहा है कि शुक्रवार शनिवार की मध्यरात्रि लगभग 1:00 बजे दो पुलिसकर्मी रात्रि गश्त कर रहे थे। बताया जा रहा है कि दुकान खुली होने पर दुकान बंद कराने की बात कही इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद एक सिपाही को फिल्मी स्टाइल में दौड़ा-दौड़ा कर दबंग लोगों ने पिटाई कर दी। पिटाई से सिपाही नाली के पास गिर गया।