पूरनपुर: चंदिया हजारा की महिलाओं ने सूदखोर व भू माफियाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर डीएम और एसपी से की शिकायत
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा की रहने वाली आधा दर्जन महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन कर डीएम और एसपी से शिकायत की है। शिकायती पत्र में बताया कि पांच माह से तहसील और थाने के चक्कर काट रही हैं। शिकायत के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। बताया कि सूदखोर और भू माफियाओं से परेशान है। थोड़ा सा कर्ज लेने पर उससे अधिक ब्याज भी दे दिया।