तखतपुर: सुशासन तिहार शिविर में 362 आवेदनों की सुनवाई, मौके पर शिकायतों का निराकरण, हितग्राहियों को योजनाओं का मिला लाभ
शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी, सुशासन तिहार शिविर में 362 आवेदनों की सुनवाई मौके पर शिकायतों का निराकरण, हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ, बिलासपुर के बोदरी नगरपालिका में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर में 362 आवेदनों पर सुनवाई हुई। 6 शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया। शिविर में हितग्राहियों को नोनी सशक्तिकरण योजना के तहत आर्थिक सहायता दी गई।