पूरनपुर: महंद खास में रंजिश के चलते कार का शीशा तोड़ा गया, पानी की मोटर भी चोरी हुई
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव महंद खास में रहने वाली जसवंती देवी पत्नी स्वर्गीय द्वारिका प्रसाद ने मंगलवार जानकारी देते हुए बताया कि 14 नवंबर की रात पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही कुछ लोगों ने उनके घर पर हमला कर दिया। आरोप है कि दबंगों ने ईंट-पत्थर मारकर उनकी कार का शीशा तोड़ दिया और मौके का फायदा उठाते हुए निर्माणाधीन घर में लगी पानी की मोटर चोरी।