चरखारी: चरखारी में शंकराचार्य की गौ रक्षा यात्रा का सपाइयों ने जोरदार स्वागत किया, मंडी तिराहे पर पुष्प वर्षा
गौ रक्षा धर्म युद्ध यात्रा लेकर चरखारी पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मंडी तिराहे पर जिला उपाध्यक्ष दिनेश राजपूत के नेतृत्व में दो दर्जन सपाइयों ने काफिले पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान शंकराचार्य जी ने सभी उपस्थित लोगों को गौ रक्षा की शपथ दिलाई।