ऊंचाहार: रायपुर इटौरा बुजुर्ग गाँव में चोरी से यूकेलिप्टस के पेड़ों को बेचने का आरोप, पुलिस में की गई शिकायत
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के रायपुर इटौरा बुजुर्ग गाँव निवासी नन्हे ने बताया कि उसकी जमीन पर खड़े यूकेलिप्टस के 16 पेड़ो को उनके दो रिश्तेदारों द्वारा एक लकड़ी ठेकेदार से सांठगांठ करके चोरी से कटवाकर लकड़ी को बेच डाला गया है, सोमवार को पीड़ित ने लकड़ी ठेकेदार समेत तीन लोगों के विरुद्ध मामले की तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है।पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।