खिलचीपुर: पिता को मृत बताकर दूसरे की प्रॉपर्टी पर लोन लिया, किस्त न भरने पर खुद को मरा साबित करने में जुटा
खिलचीपुर में एक बेटे ने अपने पिता को सरकारी दस्तावेजों में मृत घोषित कर फर्जी तरीके से संपत्ति अपने और मां के नाम करा ली। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर बैंक से 20 लाख रुपए का लोन भी ले लिया। जब किस्तें चुकाने में दिक्कत आई तो युवक ने खुद को भी कागजों में मृत दिखाने की कोशिश की।