गारू: कभी नक्सली ग्रस्त रह चुका कटिया ग्राम विगत दिनों पेयजल की समस्या से ग्रस्त हो गया है।
Garu, Latehar | Jun 27, 2026 कभी नक्सली ग्रस्त रह चुका कटिया ग्राम विगत दिनों पेयजल की समस्या से ग्रस्त हो गया है। गारू प्रखंड के गणेशपुर पंचायत अंतर्गत कटिया ग्राम के ग्रामीणों ने शनिवार के शाम 4:00 बजे बताया कि हम ग्रामीणों की स्थिति जो कल थी वह आज भी है गांव में एक बूंद पानी पीने की व्यवस्था नहीं है। नदी में चूआड़ी खोद कर हम ग्रामीण बूंद बूंद पानी बटोर कर पी रहे है।