छिबरामऊ: तहसील छिबरामऊ के परिसर में 5वें दिन भी अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन रहा जारी, अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के तहसील परिसर में आज 5 में दिन भी अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन जारी रहा अधिवक्ताओं का कहना था जब तक विशुनगढ़ पुलिस अधिवक्ता पर लिखे हुए मुकदमा का समाधान नहीं करेगी तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। हालांकि सोमवार की दोपहर 12:00 बजे अधिवक्ता धरना प्रदर्शन पर बैठे हुए थे।वहीं अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।