हज़ारीबाग: अभी तक जिले में कुल 110907 विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए
आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार अभियान के तहत् आज को जिले के सभी 16 प्रखंडो के विभिन्न पंचायतों व नगर निगम क्षेत्र में शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। प्रतिदिन शिविर में प्राप्त आवेदनों को एकत्रित कर उसके निष्पादन की प्रक्रिया की जा रही है।