पुवायां: पुवायां गल्ला मंडी में बवाल, किसानों ने गेहूं जलाकर किया विरोध प्रदर्शन
शाहजहांपुर के पुवायां स्थित नवीन गल्ला मंडी में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने गेहूं खरीद में धांधली का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने मंडी परिसर में नारेबाजी की और विरोध स्वरूप गेहू जलाकर विरोध जताया