फिरोज़ाबाद: सोथरा रोड गांव इमलिया के पास मैजिक टेम्पो ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला, हुई दर्दनाक मौत
फ़िरोज़ाबाद जिले के थाना सिरसागंज क्षेत्र के सोथरा रोड गांव इमलिया के पास बड़ा हादसा हुआ है।तेज रफ़्तार टाटा मैजिक टेम्पो ने बाइक सवार दो लोगो को कुचल दिया। हादसे बाइक सवार दोनों लोगो की मौक़े पर ही मौत हुयी है। घटना के बाद गुस्साए लोगो ने सडक जाम लगा दी।वही मोके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगो को शांत करा कर जाम खुलबा दिया।पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गयी है।