दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरे अनुपम खेर, बोले- कलाकार का सम्मान करना सीखिए
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने गायक दलेर मेहंदी के साथ मंच पर हुए कथित अपमानजनक व्यवहार पर दुख जताते हुए उनके समर्थन में आवाज उठाई है। सोशल मीडिया पर साझा वीडियो में अनुपम खेर ने कहा कि किसी कलाकार की प्रस्तुति से शिकायत या नाराजगी हो सकती है, लेकिन सबके सामने मंच पर जाकर उसे अपमानित करना उचित नहीं है। अपनी बात सम्मानपूर्वक अलग बैठकर भी कही जा सकती है।
अनुपम खेर ने कहा कि दलेर मेहंदी ने पिछले 30-35 वर्षों से अपने गानों के जरिए लोगों को खुशियां दी हैं। एक कलाकार अपनी पहचान और सम्मान बनाने में पूरी जिंदगी लगा देता है, इसलिए उसके योगदान की कद्र होनी चाहिए। उन्होंने दलेर मेहंदी को नेकदिल और प्यार बांटने वाला इंसान बताते हुए उनके साथ हुए व्यवहार पर अफसोस जताया।
सवाल किसी की प्रस्तुति का नहीं, बल्कि कलाकार के सम्मान और गरिमा का है। असहमति जताने के भी अपने तरीके होते हैं। सार्वजनिक मंच पर किसी कलाकार को अपमानित करने के बजाय सम्मानपूर्वक अपनी बात रखना ही बेहतर तरीका है।
#AnupamKher #DalerMehndi #Bollywood #ArtistRespect #EntertainmentNews #viralvideochallenge #pahadiculture #pahadsamachar
Dehradun, Dehradun | Oct 21, 2026