शाहजहांपुर: 2027 चुनाव की तैयारी में जुटी सपा, कटरा से निकली PDA साइकिल यात्रा शाहजहांपुर पहुंची, सुनिए क्या बोले सपा ज़िलाध्यक्ष
शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में 131 कटरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम राजपुरी से समाजवादी PDA साइकिल यात्रा की शुरुआत की गई। युवा नेता कौशल यादव, सुधीर यादव और सूरजपाल यादव के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा को पूर्व एमएलसी अमित यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।