मौरा बालू घाट की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं होने से आक्रोशित किसानों ने गुरुवार को 2 बजे खनन मंत्री विजय सिंह का पुतला दहन किया। वन पर्यावरण नदी बचाओ संरक्षण समिति के सचिव व भाकपा माले नेता बाबू साहब सिंह के नेतृत्व में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने को सहरसा विधायक व इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आईपी गुप्ता ने समर्थन दिया।