पटेरा: बिजौरी पाठक गांव: दूल्हे से मारपीट मामले में आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दी दबिश
Patera, Damoh | Apr 22, 2026 पटेरा ब्लॉक के बिजोरी पाठक गाँव में दलित दूल्हे से मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है घटना के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। एसडीओपी सौरभ त्रिपाठी एवं थाना प्रभारी सुधीर बेगी के नेतृत्व में पुलिस बल ने गाँव और आसपास के क्षेत्रों में दबिश अभियान चलाकर आरोपियों की तलाश की।