महाराजगंज: दुर्गापुर स्थित अन्नपूर्णा दूध डेयरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने किया छापा, छापेमारी पर लोगों ने उठाए सवाल
17 अप्रैल शुक्रवार की देर रात्रि 11 बजे दुर्गापुर मे स्थित अन्नपूर्णा दूध डेरी पर खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी की इस दौरान तहसील प्रशासन से तहसीलदार स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद थी। पनीर के नमूने भरे गए,जिसे लाइव जांच के लिए भेजा गया है। छापेमारी के दौरान डेयरी परिसर में चूरा पाउडर तथा डेयरी मलिक के घर मे दर्जनों रिफाइंड तेल के टीन मिलने की बात सामने आई है।