पीलीबंगा: पीलीबंगा में गेहूं की सरकारी खरीद की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन हुआ उग्र
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बड़ी संख्या में आज शनिवार को किसानों ने उपखंड कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुए रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। आसपास के क्षेत्र से किसान ट्रैक्टर ट्रॉलीयो और अन्य वाहनों में भरकर पीलीबंगा पहुंचे। संवेदनशील स्थान पर भारी पुलिस जाप्ता तैनात। प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी लगातार मौके पर निगरानी बनाए हुए।