Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana

कालका में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, पानी और टूटी सड़कों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा। Like /comment /share / follow instagram and you tube subscribe https://nsmpkp.com News Social Media Pinjore Kalka Panchkula Reporter mani Pinjore / kalka 13-6-2026, my E-mail:manisharma4009@ gmail.com what's app no:-9896944009 https://youtu.be/_ALYorQWakA?si=ei9lQv0LyGlNOf5i https://www.instagram.com/reel/DZhIg6nxV1m/?igsh=MWR2b2JkajFqOWJ2OQ==

Panchkula, Panchkula | Jun 13, 2026

MORE NEWS

पंचकूला में फुटपाथ अतिक्रमण पर पुलिस का एक्शन: स्कूल-कॉलेजों के आसपास तंबाकू बिक्री, अवैध पार्किंग और रेहड़ी-फड़ी के खिलाफ नगर निगम के सहयोग से पहले ही दिन 25 चालान, 5 वाहन इंपाउंड

आज बरवाला से हुई अभियान की शुरुआत, मौके पर पहुंचे डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह बोले- फुटपाथ पैदल चलने वालों के लिए हैं, कब्जा करने वालों के लिए नहीं

पंचकूला/ 27 जुलाई:- पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस ने शहर को सुरक्षित, व्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए सोमवार से नगर निगम के सहयोग से विशेष अभियान शुरू किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध पार्किंग तथा फुटपाथों पर रेहड़ी-फड़ी, फल-सब्जी और चाय आदि की दुकानो व शैक्षणिक संस्थानों के आसपास फुटपाथों पर हो रहे अतिक्रमण, तंबाकू एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की बिक्री,  के कारण आमजन और विद्यार्थियों को होने वाली परेशानी को समाप्त करना है। पुलिस का कहना है कि फुटपाथ पैदल चलने वालों के लिए बनाए गए हैं और उन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या व्यवसाय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने बताया कि आज अभियान का पहला दिन था, कुछ समय से  उन्हें इस संबंध में लगातार शिकायतें भी मिल रही थी,जिसके बाद उन्होंने स्वयं बरवाला चौक पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फुटपाथों पर खड़े पाए गए 25 वाहनों के चालान किए गए, जबकि यातायात नियमों का गंभीर उल्लंघन करने वाले 5 वाहनों को इंपाउंड किया गया।

उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद वाहन चालकों, रेहड़ी-फड़ी संचालकों और अन्य लोगों को भविष्य में फुटपाथों पर अतिक्रमण न करने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए सख्त हिदायत दी गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल एक दिन की कार्रवाई नहीं है, बल्कि तब तक लगातार जारी रहेगा जब तक जिले में फुटपाथों पर अवैध पार्किंग, रेहड़ी-फड़ी और अन्य प्रकार के अतिक्रमण पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाते।

पंचकूला पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने कहा कि पुलिस और नगर निगम संयुक्त रूप से यह सुनिश्चित करेंगे कि शैक्षणिक संस्थानों के आसपास विद्यार्थियों और आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन का वातावरण मिले। उन्होंने लोगों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों और फुटपाथों का उपयोग केवल उनके निर्धारित उद्देश्य के लिए करें तथा नियमों का पालन कर शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।

इस दौरान ट्रैफिक थाना सूरजपुर के प्रभारी अभिषेक तथा बरवाला चौकी प्रभारी गुरपाल सिंह सहित पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम भी अभियान में मौजूद रही।

पंचकूला में फुटपाथ अतिक्रमण पर पुलिस का एक्शन: स्कूल-कॉलेजों के आसपास तंबाकू बिक्री, अवैध पार्किंग और रेहड़ी-फड़ी के खिलाफ नगर निगम के सहयोग से पहले ही दिन 25 चालान, 5 वाहन इंपाउंड आज बरवाला से हुई अभियान की शुरुआत, मौके पर पहुंचे डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह बोले- फुटपाथ पैदल चलने वालों के लिए हैं, कब्जा करने वालों के लिए नहीं पंचकूला/ 27 जुलाई:- पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस ने शहर को सुरक्षित, व्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए सोमवार से नगर निगम के सहयोग से विशेष अभियान शुरू किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध पार्किंग तथा फुटपाथों पर रेहड़ी-फड़ी, फल-सब्जी और चाय आदि की दुकानो व शैक्षणिक संस्थानों के आसपास फुटपाथों पर हो रहे अतिक्रमण, तंबाकू एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की बिक्री, के कारण आमजन और विद्यार्थियों को होने वाली परेशानी को समाप्त करना है। पुलिस का कहना है कि फुटपाथ पैदल चलने वालों के लिए बनाए गए हैं और उन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या व्यवसाय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने बताया कि आज अभियान का पहला दिन था, कुछ समय से उन्हें इस संबंध में लगातार शिकायतें भी मिल रही थी,जिसके बाद उन्होंने स्वयं बरवाला चौक पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फुटपाथों पर खड़े पाए गए 25 वाहनों के चालान किए गए, जबकि यातायात नियमों का गंभीर उल्लंघन करने वाले 5 वाहनों को इंपाउंड किया गया। उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद वाहन चालकों, रेहड़ी-फड़ी संचालकों और अन्य लोगों को भविष्य में फुटपाथों पर अतिक्रमण न करने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए सख्त हिदायत दी गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल एक दिन की कार्रवाई नहीं है, बल्कि तब तक लगातार जारी रहेगा जब तक जिले में फुटपाथों पर अवैध पार्किंग, रेहड़ी-फड़ी और अन्य प्रकार के अतिक्रमण पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाते। पंचकूला पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने कहा कि पुलिस और नगर निगम संयुक्त रूप से यह सुनिश्चित करेंगे कि शैक्षणिक संस्थानों के आसपास विद्यार्थियों और आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन का वातावरण मिले। उन्होंने लोगों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों और फुटपाथों का उपयोग केवल उनके निर्धारित उद्देश्य के लिए करें तथा नियमों का पालन कर शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में प्रशासन का सहयोग करें। इस दौरान ट्रैफिक थाना सूरजपुर के प्रभारी अभिषेक तथा बरवाला चौकी प्रभारी गुरपाल सिंह सहित पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम भी अभियान में मौजूद रही।

Panchkula, Panchkula | Jul 27, 2026

*अवैध हथियार देसी कट्टा के साथ टेलरिंग का काम करने वाले युवक को दबोचा,

*आरोपी को लिया 1 दिन के पुलिस रिमांड पर*

*हथियार सप्लायर और मंशा का पता लगाने में जुटी पंचकूला पुलिस*

पंचकूला/कमल कलसी 
         पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस जिले में अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। पुलिस टीमें न केवल अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर रही हैं, बल्कि समय रहते कार्रवाई कर संभावित आपराधिक वारदातों को भी विफल करने में सफलता प्राप्त कर रही हैं। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार (देसी कट्टा) सहित गिरफ्तार किया है।
         डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार 26 जुलाई को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार के साथ सेक्टर-19 इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-2 में मौजूद है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने इंचार्ज प्रवीण मलिक की अगुवाई में तुरंत मौके पर दबिश दी और आरोपी को काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महमूद आलम (22 वर्ष), निवासी बलटाना, पंजाब के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया गया। आरोपी उक्त हथियार का कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी टेलरिंग का कार्य करता है।
            आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे आज अदालत में पेश किया गया, जहां से उसका एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले मुख्य सप्लायर के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि आरोपी किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था या उक्त हथियार किसी अन्य व्यक्ति को बेचने अथवा उपलब्ध कराने की योजना बना रहा था। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।

*अवैध हथियार देसी कट्टा के साथ टेलरिंग का काम करने वाले युवक को दबोचा, *आरोपी को लिया 1 दिन के पुलिस रिमांड पर* *हथियार सप्लायर और मंशा का पता लगाने में जुटी पंचकूला पुलिस* पंचकूला/कमल कलसी पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस जिले में अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। पुलिस टीमें न केवल अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर रही हैं, बल्कि समय रहते कार्रवाई कर संभावित आपराधिक वारदातों को भी विफल करने में सफलता प्राप्त कर रही हैं। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार (देसी कट्टा) सहित गिरफ्तार किया है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार 26 जुलाई को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार के साथ सेक्टर-19 इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-2 में मौजूद है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने इंचार्ज प्रवीण मलिक की अगुवाई में तुरंत मौके पर दबिश दी और आरोपी को काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महमूद आलम (22 वर्ष), निवासी बलटाना, पंजाब के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया गया। आरोपी उक्त हथियार का कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी टेलरिंग का कार्य करता है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे आज अदालत में पेश किया गया, जहां से उसका एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले मुख्य सप्लायर के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि आरोपी किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था या उक्त हथियार किसी अन्य व्यक्ति को बेचने अथवा उपलब्ध कराने की योजना बना रहा था। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।

Panchkula, Panchkula | Jul 27, 2026

नेशनल हाईवे-5 पर पुराना पंचकूला लाइट प्वाइंट के पास लगा भीषण जाम, आधे घंटे तक थमी रफ्तार

पंचकूला।
नेशनल हाईवे-5 पर स्थित पुराना पंचकूला लाइट प्वाइंट के पास रविवार शाम करीब 6:30 बजे से 7:00 बजे तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही। ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
जाम के कारण कार, बस, ट्रक, दोपहिया वाहन और अन्य यात्री वाहनों के चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन काफी देर तक सड़क पर फंसे रहे। मौके पर ट्रैफिक पुलिस ने यातायात को सुचारु करने का प्रयास किया, लेकिन वाहनों की अधिक संख्या के कारण स्थिति सामान्य होने में समय लगा।
राहगीरों और वाहन चालकों ने बताया कि रोजाना व्यस्त समय में इस स्थान पर जाम की समस्या देखने को मिलती है। उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा स्थायी समाधान की मांग की है।

#पंचकूला #NationalHighway5 #TrafficJam #PanchkulaTraffic #समाचार_संसार_न्यूज़24 #सच्ची_खबर_सटीक_विश्लेषण

नेशनल हाईवे-5 पर पुराना पंचकूला लाइट प्वाइंट के पास लगा भीषण जाम, आधे घंटे तक थमी रफ्तार पंचकूला। नेशनल हाईवे-5 पर स्थित पुराना पंचकूला लाइट प्वाइंट के पास रविवार शाम करीब 6:30 बजे से 7:00 बजे तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही। ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के कारण कार, बस, ट्रक, दोपहिया वाहन और अन्य यात्री वाहनों के चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन काफी देर तक सड़क पर फंसे रहे। मौके पर ट्रैफिक पुलिस ने यातायात को सुचारु करने का प्रयास किया, लेकिन वाहनों की अधिक संख्या के कारण स्थिति सामान्य होने में समय लगा। राहगीरों और वाहन चालकों ने बताया कि रोजाना व्यस्त समय में इस स्थान पर जाम की समस्या देखने को मिलती है। उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा स्थायी समाधान की मांग की है। #पंचकूला #NationalHighway5 #TrafficJam #PanchkulaTraffic #समाचार_संसार_न्यूज़24 #सच्ची_खबर_सटीक_विश्लेषण

Panchkula, Panchkula | Jul 27, 2026

प्रदेश के राजकीय स्कूलों में शिक्षा के स्तर और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना सरकार की है प्राथमिकता- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा

शिक्षा मंत्री ने पंचकूला सेक्टर-26 स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल का किया औचक निरीक्षण, सफाई, पठन-पाठन और खेल सुविधाओं का लिया जायजा

पंचकूला , 27 जुलाई- हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने आज पंचकूला के सेक्टर-26 स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में सफाई व्यवस्था, कक्षाओं में पठन-पाठन का माहौल तथा विद्यार्थियों को दी जा रही विभिन्न बुनियादी सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान शिक्षा मंत्री ने स्कूल के कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय और खेल के मैदान का अवलोकन किया। उन्होंने स्कूल में पाई गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करने के साथ-साथ सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। श्री ढांडा ने कहा हरियाणा सरकार राज्य के सरकारी स्कूलों को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ताकि गरीब से गरीब बच्चे को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

विद्यालय के अध्यापकों एवं प्रशासनिक स्टाफ के साथ संवाद करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं। उन्होंने स्टाफ को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को और अधिक बेहतर, आधुनिक एवं प्रभावकारी तरीकों से शिक्षा प्रदान की जाए। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अध्यापकों को पढ़ाई के नए और रोचक तरीकों का समावेश करना चाहिए ताकि विद्यार्थियों में सीखने के प्रति स्वाभाविक रुचि पैदा हो सके।

मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने शिक्षा के साथ-साथ खेलों के महत्व पर विशेष जोर देते हुए कहा कि केवल किताबी ज्ञान ही काफी नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के लिए खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा खेलों की भूमि है और हमारे विद्यालयों से ही भविष्य के ओलंपियन और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार होते हैं।

 मंत्री ने स्कूल प्रशासन को निर्देश दिए कि वे बच्चों को खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करें और उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराएं।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि मॉडल संस्कृति स्कूलों की परिकल्पना सरकारी शिक्षा प्रणाली को निजी स्कूलों से बेहतर बनाने के उद्देश्य से की गई है। सरकार इन स्कूलों में शिक्षकों की क्षमता निर्माण और बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है।

प्रदेश के राजकीय स्कूलों में शिक्षा के स्तर और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना सरकार की है प्राथमिकता- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा शिक्षा मंत्री ने पंचकूला सेक्टर-26 स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल का किया औचक निरीक्षण, सफाई, पठन-पाठन और खेल सुविधाओं का लिया जायजा पंचकूला , 27 जुलाई- हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने आज पंचकूला के सेक्टर-26 स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में सफाई व्यवस्था, कक्षाओं में पठन-पाठन का माहौल तथा विद्यार्थियों को दी जा रही विभिन्न बुनियादी सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान शिक्षा मंत्री ने स्कूल के कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय और खेल के मैदान का अवलोकन किया। उन्होंने स्कूल में पाई गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करने के साथ-साथ सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। श्री ढांडा ने कहा हरियाणा सरकार राज्य के सरकारी स्कूलों को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ताकि गरीब से गरीब बच्चे को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। विद्यालय के अध्यापकों एवं प्रशासनिक स्टाफ के साथ संवाद करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं। उन्होंने स्टाफ को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को और अधिक बेहतर, आधुनिक एवं प्रभावकारी तरीकों से शिक्षा प्रदान की जाए। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अध्यापकों को पढ़ाई के नए और रोचक तरीकों का समावेश करना चाहिए ताकि विद्यार्थियों में सीखने के प्रति स्वाभाविक रुचि पैदा हो सके। मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने शिक्षा के साथ-साथ खेलों के महत्व पर विशेष जोर देते हुए कहा कि केवल किताबी ज्ञान ही काफी नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के लिए खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा खेलों की भूमि है और हमारे विद्यालयों से ही भविष्य के ओलंपियन और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार होते हैं। मंत्री ने स्कूल प्रशासन को निर्देश दिए कि वे बच्चों को खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करें और उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराएं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि मॉडल संस्कृति स्कूलों की परिकल्पना सरकारी शिक्षा प्रणाली को निजी स्कूलों से बेहतर बनाने के उद्देश्य से की गई है। सरकार इन स्कूलों में शिक्षकों की क्षमता निर्माण और बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है।

Panchkula, Panchkula | Jul 27, 2026

एचएसवीपी से सेक्टर-5 के रखरखाव की जिम्मेदारी मिलने के बाद नगर निगम ने शुरू किया विशेष सफाई अभियान

सेक्टर-5 में एक सप्ताह में दिखेगा बड़ा बदलाव, तेज़ी से चल रहे हैं सफाई और रखरखाव कार्य

मेयर शाम लाल बंसल ने सेक्टर 5 में बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का किया वादा

आयुक्त विनय कुमार खुद कर रहे हैं सफाई अभियान की निगरानी, समयबद्ध कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

पंचकूला, 27 जुलाई:  हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) द्वारा सेक्टर-5 के रखरखाव का कार्य औपचारिक रूप से पंचकूला नगर निगम को सौंपे जाने के तुरंत बाद निगम ने शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र को फिर से व्यवस्थित और स्वच्छ बनाने के लिए मिशन मोड में सफाई अभियान शुरू कर दिया है। क्षेत्र में जमा कचरे के ढेर, लंबे समय से पड़ी गंदगी और सड़कों के किनारों की व्यापक सफाई तेज़ी से की जा रही है। नगर निगम का दावा है कि अगले एक सप्ताह के भीतर पूरे क्षेत्र में साफ-सफाई और रखरखाव के स्तर पर स्पष्ट बदलाव दिखाई देगा।

सफाई अभियान के लिए नगर निगम ने विशेष टीमें और आधुनिक मशीनरी तैनात की है। सप्ताहांत पर भी अभियान लगातार जारी है, ताकि लंबे समय से लंबित रखरखाव कार्यों को शीघ्र पूरा किया जा सके। निगम ने पूरे सेक्टर को निर्धारित स्वच्छता और नागरिक रखरखाव मानकों के अनुरूप विकसित करने के उद्देश्य से मिशन मोड में कार्य शुरू किया है।

मेयर श्याम लाल बंसल ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि सेक्टर-5 का रखरखाव नगर निगम को सौंपे जाने से शहर के सबसे महत्वपूर्ण व्यावसायिक केंद्र के समग्र विकास और रखरखाव पर नए सिरे से ध्यान केंद्रित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा सेक्टर-5 को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और नागरिकों के लिए अधिक सुविधाजनक क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मेयर ने निर्धारित समयसीमा के भीतर अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए दिन-रात कार्य कर रही सफाई टीमों की सराहना करते हुए कहा कि निगम मिशन मोड में काम कर रहा है, ताकि क्षेत्र में जल्द से जल्द व्यापक सुधार सुनिश्चित किया जा सके।

सेक्टर 5 मार्केट एसोसिएशन ने इस पहल की तारीफ़ की है। एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने सेक्टर की ज़िम्मेदारी लेने के तुरंत बाद नगर निगम द्वारा की गई तेज़ कार्रवाई पर खुशी जताई। व्यापारियों ने दिख रही प्रगति का स्वागत किया और शहर के कमर्शियल सेंटर को बेहतर बनाने के प्रति निगम की प्रतिबद्धता की सराहना की।

व्यापारियों ने क्षेत्र में दिखाई दे रहे सकारात्मक बदलावों पर संतोष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि अभियान के पूरा होने के बाद सेक्टर-5 और अधिक स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं आकर्षक व्यावसायिक केंद्र के रूप में विकसित होगा। उन्होंने शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र के समग्र सुधार के प्रति नगर निगम की प्रतिबद्धता की भी प्रशंसा की।

अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए पंचकूला नगर निगम के आयुक्त विनय कुमार स्वयं सफाई एवं रखरखाव कार्यों का नियमित निरीक्षण कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान वह मौके पर ही अधिकारियों और फील्ड स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं, ताकि निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा किया जा सके। वह अभियान की प्रगति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि कार्य लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप हो।

इस अवसर पर आयुक्त विनय कुमार ने कहा कि सेक्टर-5 पंचकूला का प्रमुख व्यावसायिक और प्रशासनिक केंद्र होने के साथ-साथ शहर की पहचान भी है। प्रतिदिन यहां आने वाले हजारों लोगों पर शहर की पहली छाप इसी क्षेत्र से पड़ती है। उन्होंने बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) से रखरखाव की जिम्मेदारी मिलते ही नगर निगम ने सेक्टर-5 को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लंबे समय से लंबित सफाई एवं रखरखाव संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए मिशन मोड में अभियान शुरू कर दिया।

उन्होंने कहा कि नगर निगम यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि सेक्टर-5 में स्वच्छता, रखरखाव और नागरिक सुविधाओं का स्तर शहर की गरिमा तथा लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप हो। निगम का लक्ष्य यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है।

आयुक्त ने सेक्टर-5 मार्केट एसोसिएशन, व्यापारियों और नागरिकों से इस अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि नगर निगम नियमित रूप से सफाई और रखरखाव सुनिश्चित करेगा, लेकिन स्वच्छता को स्थायी बनाए रखने के लिए जनभागीदारी और नागरिक जिम्मेदारी भी उतनी ही आवश्यक है। 

नगर निगम ने स्पष्ट किया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) से हाल ही में हस्तांतरित सभी क्षेत्रों में इसी प्रकार विशेष सफाई एवं रखरखाव अभियान चरणबद्ध तरीके से जारी रहेंगे। निगम का उद्देश्य सभी क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं का निर्बाध संचालन सुनिश्चित करते हुए पंचकूला को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और अधिक सुंदर शहर के रूप में विकसित करना है।

एचएसवीपी से सेक्टर-5 के रखरखाव की जिम्मेदारी मिलने के बाद नगर निगम ने शुरू किया विशेष सफाई अभियान सेक्टर-5 में एक सप्ताह में दिखेगा बड़ा बदलाव, तेज़ी से चल रहे हैं सफाई और रखरखाव कार्य मेयर शाम लाल बंसल ने सेक्टर 5 में बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का किया वादा आयुक्त विनय कुमार खुद कर रहे हैं सफाई अभियान की निगरानी, समयबद्ध कार्य पूरा करने के दिए निर्देश पंचकूला, 27 जुलाई: हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) द्वारा सेक्टर-5 के रखरखाव का कार्य औपचारिक रूप से पंचकूला नगर निगम को सौंपे जाने के तुरंत बाद निगम ने शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र को फिर से व्यवस्थित और स्वच्छ बनाने के लिए मिशन मोड में सफाई अभियान शुरू कर दिया है। क्षेत्र में जमा कचरे के ढेर, लंबे समय से पड़ी गंदगी और सड़कों के किनारों की व्यापक सफाई तेज़ी से की जा रही है। नगर निगम का दावा है कि अगले एक सप्ताह के भीतर पूरे क्षेत्र में साफ-सफाई और रखरखाव के स्तर पर स्पष्ट बदलाव दिखाई देगा। सफाई अभियान के लिए नगर निगम ने विशेष टीमें और आधुनिक मशीनरी तैनात की है। सप्ताहांत पर भी अभियान लगातार जारी है, ताकि लंबे समय से लंबित रखरखाव कार्यों को शीघ्र पूरा किया जा सके। निगम ने पूरे सेक्टर को निर्धारित स्वच्छता और नागरिक रखरखाव मानकों के अनुरूप विकसित करने के उद्देश्य से मिशन मोड में कार्य शुरू किया है। मेयर श्याम लाल बंसल ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि सेक्टर-5 का रखरखाव नगर निगम को सौंपे जाने से शहर के सबसे महत्वपूर्ण व्यावसायिक केंद्र के समग्र विकास और रखरखाव पर नए सिरे से ध्यान केंद्रित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा सेक्टर-5 को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और नागरिकों के लिए अधिक सुविधाजनक क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मेयर ने निर्धारित समयसीमा के भीतर अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए दिन-रात कार्य कर रही सफाई टीमों की सराहना करते हुए कहा कि निगम मिशन मोड में काम कर रहा है, ताकि क्षेत्र में जल्द से जल्द व्यापक सुधार सुनिश्चित किया जा सके। सेक्टर 5 मार्केट एसोसिएशन ने इस पहल की तारीफ़ की है। एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने सेक्टर की ज़िम्मेदारी लेने के तुरंत बाद नगर निगम द्वारा की गई तेज़ कार्रवाई पर खुशी जताई। व्यापारियों ने दिख रही प्रगति का स्वागत किया और शहर के कमर्शियल सेंटर को बेहतर बनाने के प्रति निगम की प्रतिबद्धता की सराहना की। व्यापारियों ने क्षेत्र में दिखाई दे रहे सकारात्मक बदलावों पर संतोष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि अभियान के पूरा होने के बाद सेक्टर-5 और अधिक स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं आकर्षक व्यावसायिक केंद्र के रूप में विकसित होगा। उन्होंने शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र के समग्र सुधार के प्रति नगर निगम की प्रतिबद्धता की भी प्रशंसा की। अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए पंचकूला नगर निगम के आयुक्त विनय कुमार स्वयं सफाई एवं रखरखाव कार्यों का नियमित निरीक्षण कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान वह मौके पर ही अधिकारियों और फील्ड स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं, ताकि निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा किया जा सके। वह अभियान की प्रगति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि कार्य लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप हो। इस अवसर पर आयुक्त विनय कुमार ने कहा कि सेक्टर-5 पंचकूला का प्रमुख व्यावसायिक और प्रशासनिक केंद्र होने के साथ-साथ शहर की पहचान भी है। प्रतिदिन यहां आने वाले हजारों लोगों पर शहर की पहली छाप इसी क्षेत्र से पड़ती है। उन्होंने बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) से रखरखाव की जिम्मेदारी मिलते ही नगर निगम ने सेक्टर-5 को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लंबे समय से लंबित सफाई एवं रखरखाव संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए मिशन मोड में अभियान शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि नगर निगम यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि सेक्टर-5 में स्वच्छता, रखरखाव और नागरिक सुविधाओं का स्तर शहर की गरिमा तथा लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप हो। निगम का लक्ष्य यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है। आयुक्त ने सेक्टर-5 मार्केट एसोसिएशन, व्यापारियों और नागरिकों से इस अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि नगर निगम नियमित रूप से सफाई और रखरखाव सुनिश्चित करेगा, लेकिन स्वच्छता को स्थायी बनाए रखने के लिए जनभागीदारी और नागरिक जिम्मेदारी भी उतनी ही आवश्यक है। नगर निगम ने स्पष्ट किया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) से हाल ही में हस्तांतरित सभी क्षेत्रों में इसी प्रकार विशेष सफाई एवं रखरखाव अभियान चरणबद्ध तरीके से जारी रहेंगे। निगम का उद्देश्य सभी क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं का निर्बाध संचालन सुनिश्चित करते हुए पंचकूला को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और अधिक सुंदर शहर के रूप में विकसित करना है।

Panchkula, Panchkula | Jul 27, 2026

कालका में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, पानी और टूटी सड़कों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा। Like /comment /share / follow instagram and you tube subscribe https://nsmpkp.com News Social Media Pinjore Kalka Panchkula Reporter mani Pinjore / kalka 13-6-2026, my E-mail:manisharma4009@ gmail.com what's app no:-9896944009 https://youtu.be/_ALYorQWakA?si=ei9lQv0LyGlNOf5i https://www.instagram.com/reel/DZhIg6nxV1m/?igsh=MWR2b2JkajFqOWJ2OQ== - Panchkula News