मथुरा: चार बार सबूत मिलने के बाद पांचवी राय में धोखाधड़ी का केस रफा-दफा, पुलिस पर गंभीर आरोप
मामला कैला देवी रियल स्टेट लिमिटेड की करोड़ों रुपये की ज़मीन की हेराफेरी से जुड़ा है, अधिवक्ताओं के मुताबिक हैरान करने वाली बात यह है कि जिस मामले में चार बार विधिक राय पीड़ित के पक्ष में आई और गंभीर धाराएं भी बढ़ाई गई लेकिन पाँचवीं बार में उसे कोई अपराध न बनने हवाला देते हुए फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई।