मंझनपुर: कौशाम्बी पुलिस लाइन में परेड के दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों की फिटनेस परखी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर पुलिसकर्मियों के अनुशासन, कार्यकुशलता और शारीरिक दक्षता का निरीक्षण किया। उन्होंने टोलीवार परेड का अवलोकन करते हुए जवानों के टर्नआउट और अनुशासन की समीक्षा की। इस दौरान पुलिसकर्मियों से दौड़, पीटी और टोलीवार ड्रिल कराई गई, जिससे उनकी शारीरिक क्षमता और प्रशिक्षण स्तर का आकलन किया गया।