आगरा: चोरी करने वाले अभियुक्त को कब्रिस्तान के पीछे शंकर कॉलोनी से किया गया गिरफ्तार
आगरा के थाना नाई की मंडी क्षेत्र में एसबीआई बैंक शाखा परिसर से उप-प्रबंधक की व्यक्तिगत मोहर चोरी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने महज 3 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रौनक अग्रवाल को कब्रिस्तान के पीछे शंकर कॉलोनी के पास से पकड़ा। उसके पास से चोरी की मोहर बरामद हुई।