हरदोई: कोर्रिया गांव में एक महिला सीढ़ियों से गिरकर हुई गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Hardoi, Hardoi | May 15, 2024 कोतवाली देहात क्षेत्र के कोर्रिया गांव निवासी छुन्नालाल की पत्नी हसमुखी सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।परिजनों ने आनन फानन में हसमुखी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।जंहा उनका उपचार किया जा रहा है।घायल हसमुखी के बेटे ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी माँ पिताजी को खाना देने के लिए छत पर गई और वापस आते समय सीढ़ियों पर से अचानक उसका पैर फिसल गया।