हनुमानगढ़: जंक्शन के शंकर नगर रोड पर घटिया सड़क निर्माण का विरोध, वार्ड वासियों ने कार्य रुकवाया, गुणवत्ता पर उठे सवाल
जंक्शन क्षेत्र के शंकर नगर रोड पर सीवरेज कार्य के बाद शुरू किए गए सड़क निर्माण को लेकर रविवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। वार्डवासियों ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने और निर्माण मानकों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कार्य का विरोध किया। विरोध बढ़ने पर निर्माण कार्य को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा।