सोहागपुर: सोहागपुर पुलिस ने जेसीबी कंपनी का तेल चुराने वाले चोर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया
शहडोल सोहागपुर पुलिस ने गुरुवार को लगभग 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि बीते दिनों फरियादी अमित कुमार विश्वकर्मा ने चोरी की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश करना शुरू कर दी और पुलिस को सफलता मिली जहां पुलिस ने आरोपी रामगोपाल यादव के कब्जे से चोरी किया गया ऑयल जप्त कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।