बख्तियारपुर: बख्तियारपुर स्टेशन के पास वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी से हुई पहचान
बीते 26 मार्च को बख्तियारपुर स्टेशन के समीप पटना–न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस पर हुई पत्थरबाजी की घटना में शामिल आरोपी को RPF ने बख्तियारपुर स्टेशन से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी ने बख्तियारपुर स्टेशन से ट्रेन के खुलते ही प्लेटफॉर्म संख्या 02/03 के पूर्वी छोर से पत्थर फेंका था जिससे कोच C-1 की सीट संख्या 41,42 और 43 की खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त