जसवंतनगर: जसवंतनगर कोतवाली पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ चलाया अभियान, ग्राम जसोहन से खनन के आरोप में एक ट्रैक्टर किया ज़ब्त
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया है कि थाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाते हुए ग्राम जसोहन के पास कार्रवाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख खनन माफिया मौके से फरार हो गए, जबकि एक ट्रैक्टर (खुदाई मशीन के रूप में इस्तेमाल हो रहा) मौके से जब्त कर लिया गया। ट्रैक्टर को थाने लाकर कानूनी कार्रवाई की गई है।