अमरोहा: गांव पतेई खालसा में प्रधान पति ने ग्राम सचिव पर पैसे मांगने का आरोप लगाया, वीडियो हुआ वायरल
Amroha, Amroha | Jun 8, 2026 अमरोहा जनपद के डिडौली क्षेत्र के गांव पतेई खालसा में ग्राम प्रधान के पति ने ग्राम सचिव पर विकास कार्यों के नाम पर पैसे मांगने के गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रधान पति ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर मामले को सार्वजनिक किया है। वीडियो के वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। वहीं आरोपों के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जांच की मांग की