किशनगढ़ बास: खैरथल तिजारा जिले में प्रयोगशाला सहायक परीक्षा का पहला दिन, 2120 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
Kishangarhbas, Alwar | May 9, 2026
खैरथल तिजारा जिले में प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा का पहला दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। एडीएम शिवपाल जाट ने शनिवार शाम 5:00 बजे बताया कि इस दौरान कुल 78% परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जिले में पहले दिन 10 केंद्र पर परीक्षा आयोजित की गई। कुल 2718 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 2120 में परीक्षा दी, जबकि 598 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।