रफीगंज: RBR में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब अंबेडकर जयंती, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
रफीगंज के आर बी आर प्लस टू विद्यालय के प्रांगण स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई द्वारा नगर मंत्री राहुल गुप्ता के नेतृत्व में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मंलगवार को सुबह हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।