गायघाट: बखरी चौक के पास पुलिस ने 43 लीटर विदेशी शराब लदे कार किया जब्त, कारोबारी हुए फरार
मुजफ्फरपुर जंक्शन के गायघाट थाना क्षेत्र के बखरी चौक के पास से पुलिस ने विदेशी शराब लदा एक कार जब्त किया है। इस मामले में थाने में गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि बुधवार की देर रात गुप्त सूचना मिली कि बखरी चौक के रास्ते हरियाणा नंबर की एक कार से शराब की खेप जा रही है।