पुष्पराजगढ़: वैशाख पूर्णिमा पर श्री कल्याण सेवा आश्रम में धर्म ध्वजा का भव्य पूजन
शुक्रवार 12 बजे अमरकंटक स्थित श्री कल्याण सेवा आश्रम में वैशाख पूर्णिमा के शुभ अवसर पर धर्म ध्वजा साहब का विशेष पूजन, अभिषेक एवं ध्वजा परिवर्तन कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और वैदिक विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ। प्रातःकाल से ही आश्रम परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु अनुष्ठान में शामिल होने पहुंचे।